फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर में पत्थरबाजों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पत्थरबाजों को जेल में डालकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी देने पर खुशी जताई। कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। परिषद ने सेना की कार्रवाई पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा सवालिया निशान उठाए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि इससे सैनिकों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल, उपाध्यक्ष अनूप बिष्ट, मीडिया प्रभारी बलवान सिंह, सचिव महानंद ध्यानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें