किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ हॉट बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा की ओर से स्वास्थ्य शिविर को आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें मानसून सत्र में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।
शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा. बीएस जंगपांगी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा की ओर से मानसून सत्र में आपदा एवं विभिन्न बीमारियों की रोकथाम संबंधी जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. एसएन बड़थ्वाल ने ग्रामीणों को मानसून सत्र में होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर डा. रश्मि बिष्ट, डा. उमंग रावत, डा. विवेक कुमार, एएनएम शशि भट्ट, चंद्रपाल सिंह, नीरत रावत आदि मौजूद रहे।