कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। योग दिवस को खास बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विजेताओं को मालवीय उद्यान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
मंगलवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण ने बताया कि 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड (बीसीसीआई) में भारतीय महिला क्रिकेट की मुख्य चयनकर्ता कोटद्वार की बेटी हेमलता काला क्षेत्रवासियों को योग के माध्यम से फिटनेस का महत्व बताएंगी। इसी दिन सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पांच लोगों को स्वाभिमान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने बताया कि योग महोत्सव को रोचक बनाने के लिए 17 जून को रन फॉर योगा मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ सुबह छह बजे तड़ियाल चौक से मालवीय उद्यान तक आयोजित की जाएगी। युवा प्रभारी विजय पाल सिंह नेेगी ने बताया कि लोगों में योग को लेकर जागरूकता के लिए 19, 20 जून का सुबह मालवीय उद्यान में योगासन प्रतियोगिता और 19 की शाम पांच बजे से योग जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला योग प्रभारी विजय भाटिया, सह जिला प्रभारी उषा असवाल, मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, सचिन माहेश्वरी, आशा रावत व रवि नेगी आदि मौजूद थे।
-फोटो