फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटी झुलसी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के आमपड़ाव मोहल्ले में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी झुलस गईं। उन्हें राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना शुक्रवार करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन

बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी ने बताया कि देहरादून के रायपुर निवासी रंजीता (35) पत्नी रवि अपनी पुत्री मीनाक्षी (7) के साथ कोटद्वार के आमपड़ाव अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार सुबह रंजीता घर की छत पर वाइपर से सफाई कर रही थी। इसी दौरान महिला के हाथ का वाइपर छत के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन से छू गया। वाइपर के लाइन से टच होते ही रंजीता और पास खड़ी बेटी मीनाक्षी को करंट लग गया। रंजीता बुरी तरह से झुलस गई। लोगों ने 108 सेवा से उसे बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद डा. दिनेश कुमार ने बताया कि रंजीता करीब 60 प्रतिशत झुलसी हुई है। मीनाक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन
क्षेत्रवासी इमरान, सुनील कुमार, रामलाल व संजय कुमार का कहना है कि आमपड़ाव में घरों के ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह का कहना है कि आमपड़ाव में गदेरे की साइड से वर्षों पहले 33 केवी लाइन बिछाई गई थी। तब इस क्षेत्र में आबादी नहीं थी। क्षेत्र में नदी नालों तक हुए अतिक्रमण के चलते हाईटेंशन लाइन के नीचे तक अवैध रूप से मकान बना दिए गए हैं। शुक्रवार को मां-बेटी के झुलसने के मामले में अधिशासी अभियंता ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एसडीओ ने घटना के बारे में मौखिक जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें