फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन के साथ धूमधाम से निकली गुरुगोविंद सिंह की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गुरुनानक सिंह सभा गोविंदनगर की ओर से गुरु गोविंद सिंह का 351वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैंडबाजों और नगर कीर्तन के साथ श्री गुरुगोविंद की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब भोग का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कंवलजीत सिंह ने गुरबाणी का शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं को गुरु का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महान योद्धा, सैन्य कौशल, युद्धकला में निपुण और 13 कलाओं का ज्ञाता थे।
इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें पंजाब के पाइप बैंड ने अपनी धुनें छेड़ीं, पंच प्यारे घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा स्टेशन रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ रोड, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड होते हुए गोविंदनगर गुरुद्वारे में संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों में शोभायात्रा के स्वागत के लिए बालाजी मंदिर सेवक समिति व कांवड़ समिति के अलावा अनेक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, विनय भाटिया, गुरुवचन सिंह, राकेश आहूजा, स्वर्ण सिंह, महेश भाटिया, पंकज भाटिया, गौरव भाटिया व जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें