फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान के दीपावली मिलन समारोह में भजनों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित दीपावली कार्यक्रम में भजन और आध्यात्मिक कविताओं की धूम रही। इस अवसर पर सदस्यों में योगासन प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

गाड़ीघाट के एक बारातघर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह का सिद्धि बिनायक सेवा समिति के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल, राकेश खुगशाल और संस्था के जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ संस्था सदस्य शशि भूषण अमोली ने श्रीगणेश स्तुति से किया। इसके बाद संस्था से जुड़ी सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर योगासनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर जूनियर वर्ग में आंचल पोखरियाल ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और साक्षी कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कादंबरी ने पहला, शकुंतला द्विवेदी ने दूसरा और आशा रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में जयप्रकाश रावत, जितेंद्र काला और विजयपाल नेेगी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, चंद्रमोहन कुकरेती, डा. रवि नेेगी, विजय भाटिया, दिनेश जुयाल, मनीष घंशेला, सुनीता रौतेला, कमलेश बिष्ट, संतोषी, दमयंती नौडियाल, नीलम अग्रवाल, मंगलेश देवी, सुशीला, अर्चना दुदपुड़ी, श्वेता चौधरी, राजमती गुसाईं, पूनम रावत, बीना रावत, निर्मला तिवारी व ऊषा असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें