फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस ऑफ कोटद्वार प्रतियोगिता में नरेंद्र नेगी के गीतों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से वॉइस ऑफ कोटद्वार गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रगति पार्क वेडिंग प्वाइंट पदमपुर सुखरौ में गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके हुनर को एक पहचान देने के लिए मंच की आवश्यकता होती है। वॉइस ऑफ कोटद्वार के माध्यम से बच्चे अपना मुकाम पा सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में गढ़वाली गीतों का गायन किया गया। इसमें नरेंद्र सिंह नेगी के गीत ‘चली भे मोटर चली, घुघुती घुरोण लगी, तेरो मछोई गाड़ बगीगे’ हिट गीतों की धूम रही। निर्णायक टीम में विमलेश बछवाण, धर्मेंद्र चौहान, योगंबर कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का शुभांरभ लोक गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, सुरेश असवाल, अंकुर भंडारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकगायक संजय सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें