फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार स्टेडियम में होंगी ब्लाक एवं जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में 8 से 10 अक्तूबर तक तीन दिवसीय ब्लॉक एवं जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिताएं चलेंगी। आठ अक्तूबर को दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत उत्तराखंड बोर्ड से संचालित सरकारी और निजी विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। नौ और दस अक्तूबर को जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन कुल छह वर्गों में किया जाएगा।
ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंत ने बताया कि दुगड्डा ब्लॉक की प्रतियोगिताएं 8 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू करा दी जाएंगी। नौ और दस अक्तूबर को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में होंगी। बालिका वर्ग के सभी मुकाबले 8 अक्तूबर को होंगे। वहीं, बालक वर्ग के सभी मुकाबले नौ और दस अक्तूबर होंगे। समस्त टीम प्रभारियों को अपने साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित खिलाड़ियों की चयन सूची अनिवार्य रूप से लाने को कहा गया है। बिना प्रमाणित चयन सूची के किसी भी टीम को प्रतिभाग नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने बताया कि बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12, 13 और 14 अक्तूबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित की जाएगी, जबकि बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 13,14 और 15 अक्तूबर को टनकपुर चंपावत में होगी। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह रावत, सतपाल सिंह असवाल, सुनील रावत, वीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें