किशनपुर (कोटद्वार)। शहीद मुकेश बिष्ट अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन को हराकर सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार ने ट्रॉफी जीत ली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
सोमवार को मोटाढाक के मिनी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पहले हाफ में कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने केंद्रीय विद्यालय पर आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया। खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही कॉन्वेंट के खिलाड़ी मृणाल मिची ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद कॉन्वेंट के ही साकेत नेगी ने एक और गोल कर केबी के हौसले पस्त कर दिए।
दूसरे हाफ में कॉन्वेंट के साकेत ने टीम के लिए तीसरा और पारस ने चौथा गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया। केंद्रीय विद्यालय अंतिम समय तक एक भी गोल नहीं कर पाया। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल ने प्रतियोगिता 4-0 से जीत ली।
प्रतियोगिता का गोल्डन बाल का खिताब कान्वेंट स्कूल के मृणाल मिची, गोल्डन बूट का खिताब साकेत, गोल्डन गल्वज अर्पण रावत, प्रतिभावान खिलाड़ी का खिताब पारस रावत और अभिनय भंडारी को दिया गया। अनीस और शुभम के अलावा खेलों के लिए समर्पित सुनील रावत और राकेश केष्टवाल को भी सम्मानित किया गया।
स्वाथ्य मंत्री श्री सुरेंद्र सिंग नेगी ने विजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिवा चौधरी, रजत नेगी, अनीस रावत, गौरव केष्टवाल, जितेंद्र यादव और रोहित गुसाई थे। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाई और मेहरबान नेगी ने सुनाया। इस अवसर पर शहीद मुकेश बिष्ट की माता डॉ. देवेश्वरी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव नेगी, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंग रावत आदि मौजूद थे।
- फोटो-