फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गांधी और शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन महान विभूतियों के पद चिह्नों पर चलते हुए उनके अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराया। महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इसेे अब पूरा विश्व आत्मसात कर रहा है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की दूरगामी सोच और सादगी से भारत ने अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा अर्नगल बयानबाजी और मतदाताओं को गुमराह कर सत्ता हासिल की जा रही है। सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है, जबकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही सभी वर्गों को विश्वास में लेकर विकास कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सचिव रविंद्र जजेड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जसवीर राणा, संजय मित्तल, रंजना रावत, सुनीता बिष्ट, कमला शाह, कुसुम असवाल, मीना बछवाण, पूरण सिंह रावत, गीता नेगी, कृष्णा बहुगुणा, शहनाज शम्सी, सुषमा जखमोला, रमेश चंद्र खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, सतीश जदली, मातबर सिंह रावत, लता शाह, धीरेंद्र बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, राकेश मित्तल व चंद्रमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें