परिवहन विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बृहस्पतिवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए टैक्स जमा नहीं करने वाले 18 वाहनों को सीज कर दिया है। एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर मोटरयान टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान के पहले दिन 18 वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी बड़े वाहनों की भी सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र सभी टैक्स बकाया वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से तत्काल अपने वाहन का टैक्स जमा करने की अपील की।