फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त ने वार्ता से सुलझाया श्रमिकों का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उप श्रमायुक्त हरिद्वार क्षेत्र मधु नेगी के हस्तक्षेप और वार्ता के बाद सिगड्डी सिडकुल स्थित दो फैक्ट्रियों में श्रमिकों का विवाद सुलझा लिया गया है। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत और विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

कोटद्वार भाबर में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच आए दिन होने वाले विवादों को सुलझाने के लिए शनिवार को हरिद्वार और गढ़वाल क्षेत्र की उप श्रमायुक्त मधु नेगी ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही संबंधित कंपनियों से विस्तार से वार्ता की। कंपनियों को जहां श्रम कानून का पाठ पढ़ाया गया, वहीं श्रमिकों को औद्योगिक शांति के अर्थ समझाए गए। कहा कि प्रबंधन और श्रमिकों के बीच अच्छे संबंधों से ही किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता कराकर विवाद को सुलझा लिया है।
श्रमिकों की मांगों के बारे में एबीवीपी नेता और पार्षद सौरव नौडियाल की अगुवाई में हुई वार्ता में काम से हटाए गए श्रमिकों को वापस लेने पर सहमति बनी। तय हुआ कि फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। कंपनी में काम की कमी के चलते यदि श्रमिकों को ब्रेक देने की नौबत आती है तो इसे सभी श्रमिकों और कार्मिकों पर समान रुप से लागू किया जाएगा। अन्य कंपनी के प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में अकुशल श्रमिकों से तकनीकी काम न लिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

श्रमिकों और प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता, श्रम प्रर्वतन अधिकारी हरिद्वार वीपी जुयाल, कोटद्वार के लेबर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार हलधर समेत दोनों पक्षों से जुड़े लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें