फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञिन मेले में बच्चों ने सीखे एलईडी बल्ब बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोसाइटी ऑफ पोल्यूशन एंड एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट (स्पेक्स) के सहयोग से सतपुली में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हो गया।
बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में आयोजित विज्ञान मेले का बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पुष्पा लिंगवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विज्ञान मेले के पहले दिन देशभर से पहुंचे विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए। जिसमें उन्होंने मॉडलों के माध्यम से ढोंगी बाबाओं के छल के पीछे का विज्ञान, कम लागत के खिलौने निर्माण, क्राफ्ट से गणित की जानकारी, हाइड्रोपोनिक्स (जलकृषि) में इनडोर प्लांट्स उगाने, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, एलईडी के ताजे बल्ब बनाना व खराब होने पर उनको रिपयेर करना, वाटर टेस्टिंग में पानी की जांच करना, मौसम एवं जलवायु आंकलन में वर्षा का मापन, बैंबू में क्राफ्ट करके उसके अन्दर एलईडी बल्ब लगाने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

विज्ञान मेले के पहले दिन राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सतपुली, ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली के करीब 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्पेक्स संस्था देहरादून के वरिष्ट वैज्ञानिक डा. बृजमोहन शर्मा, जितेंद्र भटनागर, मनमोहन लाल, विनय, रोहिणी, तुषा, नरेश उप्रेेती, जय शर्मा, राकेश उपाध्याय, स्वराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें