कोटद्वार। अभिभावक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जीआईसी कोटद्वार में वार्षिक परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के टॉपर रहे मोहम्मद कैफ, आयुष व हर्षपति को चांदी के सिक्के और अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले 30 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को जीआईसी कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल राजेंद्र बड़थ्वाल (सेनि.), पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। उनके उत्साहवर्धन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रावत ने कहा कि वर्ष 2018-19 की वार्षिक गृह परीक्षा में विद्यालय स्तर पर कक्षा सात के मोहम्मद कैफ, कक्षा नौ के आयुष, कक्षा 11 के हर्षपति गौड़ ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर पीटीए सदस्य रईस सलमानी, बसंत कुमार, शिक्षक चंद्रमोहन असवाल, सुरभि सचदेेवा, पूजा जोशी, संतोष नेगी, आराधना कुकरेती, अनूप नेगी, शैलेंद्र पांथरी, गंगाराम व सादर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।