फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को जागरूक करेगा नरेंद्र मोदी विचार मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक में मोदी ही हैं जरूरी का संकल्प लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया । बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में मंच के संयोजक गोपालकृष्ण बड़थ्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार का नारा देना होगा। कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। कहा कि मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के चलते ही वन रैंक वन पेंशन लागू हुई। मोदी सरकार ने लोकपाल की नियुक्ति कर गांधीवादी अन्ना हजारे की मांग को पूरा किया। तय किया गया कि मंच से जुड़े सभी पूर्व सैनिक मतदाताओं में फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति को दूर कर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, तेजपाल सिंह बिष्ट, बलवान सिंह, सुरेश रावत, चंद्रबल्लभ बड़थ्वाल, रघुवीर सिंह रावत, लोकमणि पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें