फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार घनानंद के चुटकलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया

विज्ञापन
culture - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला सामाजिक संस्था मवाकोट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार घनानंद ने लोगों को खूब गुदगुदाया। गायिका सोनिया आनंद और विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से ही पूरा परिवार खुशहाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हास्य कलाकार घनानंद ने हास्य व्यंग सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। गायिका सोनिया आनंद ने गढ़वाली और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष शांति थापा, अनिता रावत, भागरथी देवी, सदेई देवी, सतेश्वरी देवी, मीना देवी, गीता देवी, कौशल्या देवी, सीता देवी व शिब्बी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें