फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में दी अक्षय ऊर्जा के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, उरेडा के तत्वावधान में जीआईसी कोचियार में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण क्लब का गठन किया गया। राज्य के चयनित 100 विद्यालयों में ऊर्जा दक्षता गतिविधियां संचालित करने के उपक्रम में जनपद पौड़ी के 15 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जीआईसी कोचियार का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

ऊर्जा दक्षता गतिविधियों के तहत जीआईसी कोचियार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में उरेडा के इंजीनियर वत्स कृष्ण राणा ने छात्र-छात्राओं को अक्षय ऊर्जा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण क्लब की स्थापना की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के मध्य एक प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रत्यूष गौड़ ने प्रथम, टिंकू रावत ने द्वितीय, मिताली ने तृतीय और रजनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन चारों छात्र- छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। क्लब में प्रधानाचार्य अफसर हुसैन को अध्यक्ष, प्रवक्ता चंद्रमोहन ध्यानी को संयोजक सदस्य, शिक्षक मो. आवेस के साथ ही चारों पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को सदस्य चुना गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अफसर हुसैन ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए ऊर्जा दक्षता गतिविधियों के लिए जीआईसी कोचियार को चुना जाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसके लिए उरेड़ा, शिक्षा विभाग व संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें