फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस को स्थानांत्रित हुआ पीड़ित छात्रा का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की छात्रा को जिंदा जलाए जाने का मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की तेजी से जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित छात्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 16 दिसंबर को जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की छात्रा बीजीआर परिसर पौड़ी परिसर से घर वापस जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा करते हुए छात्रा को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। 108 की मदद से पुलिस ने छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर और श्रीनगर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। अब उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के दिन रात को ही आरोपी को पकड़कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था। राजस्व पुलिस ने दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि अब रेगुलर पुलिस मामले की जांच करेगी। कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी व कोटद्वार थाने में सेवारत एसआई संध्या नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
पीड़िता व आरोपी के गांव पहुंची टीम
पौड़ी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पीड़िता और आरोपी के गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सामाजिक सौहार्द बनाए जाने की अपील की। टीम में एसडीएम सदर एसएस राणा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, कांस्टेबल विपुल खंडूड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन


23 को होगी बैठक
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी 23 दिसंबर को बैठक करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि बैठक में पीड़ित छात्रा के मामले को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें