फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श गंगा अभियान के तहत रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। स्पर्श गंगा अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर सफाई का संदेश दिया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नदियों से प्लास्टिक और कचरे को नष्ट किया।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग देने की अपील की। स्वयंसेवियों ने सिद्धबली मन्दिर के समीप खोह नदी में सफाई भी की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश बिड़ालिया, कार्यक्रम अधिकारी हिमांश द्विवेदी, रतनवीर सिंह, बिजेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांक के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इन लोगों ने मालन नदी से प्लास्टिक और कचरा एकत्र कर नष्ट किया। उधर, जीआईसी देवी सुखरो के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने खोह नदी में सफाई अभियान चलाया। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी संदीप बिष्ट ने किया। जीजीआईसी कलालघाटी के एनएसएस की छात्राओं ने रैली निकाली। रैली कण्वाश्रम पहुंची। जहां स्वयंसेवी छात्राओं ने मालन नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। रैली का नेतृत्व एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर नेगी और विद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण ने किया। जनता इंटर कालेज सुरखेत, इंटर कालेज देवराजखाल, दुधारखाल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी रैली निकाली । छात्र-छात्राओं ने जल स्रोतों की साफ-सफाई की और वर्षा जल संग्रहण के लिए चालखाल का निर्माण किया। राइंका कुंभीचौड़ के एनएसएस स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने खोह नदी में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह कोठिया, पूनम पांथरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने स्वच्छता का लिया संकल्प
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी के स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और क्षेत्र में स्वच्छता बनाएं रखने का संकल्प लिया। सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत कुकरेती के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से लेकर कण्वघाटी में रैली निकाली। इसके बाद विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत, राकेश मोहन ध्यानी मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें