फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मी. दौड़ में साहिल और साक्षी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत पुल्यासू में संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ प्रतिभाग किया। 400 मी. की दौड़ में बालक वर्ग से साहिल और बालिका वर्ग से साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुल्यासू के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश नेगी किया। 100 मी. की दौड़ के बालक वर्ग से साहिल रावत, राहुल बिष्ट व बालिका वर्ग से शालू , सालिनी और 400 मी. दौड़ में बालक वर्ग से साहिल, रविंद्र व बालिका वर्ग से साक्षी, शालिनी ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में बालक वर्ग से साहिल, राहुल व बालिका वर्ग से शालू, साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल किया। खोखो और कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम पुल्यासू ने जीत हासिल की। समाज सेवक सत्ते सिंह नेगी, ग्राम प्रधान विमला देवी, खेल संयोजक विनय रावत ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर, एकेश्वर ब्लॉक की संकुल केंद्र भरड़ा-बुरसोली की खेल प्रतियोगिता पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में आयोजित की गई। जिसका शुभांरभ प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन

100 मी. दौड़ में बालक वर्ग में रॉबिन सिंह व बालिका वर्ग में अर्चना, 600 मी. की दौड़ में बालक वर्ग में किशन सिंह और 400 मी. की दौड़ में निशा रावत, लंबी कूद में मोहित और प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खोखो और कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग से सुरखेत ने विजय हासिल की।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें