फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के लिए लगानी पड़ रही 115 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के राष्ट्रीय राजमार्ग 309 बुवाखाल-काशीपुर मार्ग पर गुडिंडा स्थित पेट्रोल पंप गत एक माह से बंद है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वाहन चालकों को डीजल के लिए 115 किमी दूर रामनगर या फिर पौड़ी की दौड़ लगानी पड़ रही है। कोटद्वार यहां से 150 किमी दूर पड़ता है। रामनगर, पौड़ी और कोटद्वार से पेट्रोल और डीजल मंगाना उन्हें मंहगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीरोंखाल ब्लाक के गुडिंडा में15 साल पहले पेट्रोल पंप खोला गया था, लेकिन आजतक लोगों को पेट्रोल नहीं मिल पायसा है, जिससे वाहन चालकों को क्षेत्र में पेट्रोल 100 रुपये लीटर की दर से खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। लेकिन विगत एक माह से पेट्रोल पंप से डीजल मिलना भी बंद हो गया। क्षेत्र में सर्वाधिक वाहन गढ़वाल मोटर यूजर्स को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के वाहन संचालित होते हैं। परिवहन कंपनी यूजर्स के डायरेक्टर व बैजरो टैक्सी यूनियन के सचिव धीरेंद्र चंद का कहना है कि पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक अनिल शर्मा का कहना है कि सरकार ने सभी पेट्रोल पंपों को डिजिटल कंप्यूटराइज करने का आदेश दिया है। जब तक यह पंप कंप्यूटराइज नहीं होगा, डीजल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें