फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के आधार पर चुने गए मेयर और पार्षद प्रत्याशी: अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पार्टी की मेयर प्रत्याशी और सभी पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के बीच हुए सर्वे के आधार पर ही नीतू रावत को पार्टी ने मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है।
सोमवार देर शाम कोटद्वार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि टिकट न मिलने से कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और उन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही है। जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि सर्वे के आधार पर ही मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की गई। अन्य कार्यकर्ताओं को नाराज होने की जरूरत नहीं है। भट्ट ने कहा कि कोटद्वार के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशी का मेयर होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, लोकसभा प्रभारी कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी कैलाश पंत, प्रदेश मंत्री राजेंद्र अंथवाल, जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता आर्य, नगर निगम प्रभारी आश्विनी कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें