कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के रौंदेड़ी गांव में भालू ने एक वृद्ध पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वृद्ध को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया है।
रौंदेड़ी गांव निवासी किशोरी लाल (70) सुबह करीब पांच बजे गांव के स्टैंड पोस्ट पर पानी भरने के लिए जा रहा था। तभी नल के पास छिपे भालू ने वृद्ध पर हमला कर दिया। वृद्ध ने हल्ला मचाया। तो गांव के लोग स्टैंड पोस्ट की ओर भागे। लोगों को आता देेख भालू वृद्ध को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। ग्रामीण 108 एंबुलेंस की मदद से वृद्ध को रिखणीखाल ले गए। ग्रामीणों ने भालू के हमले की सूचना वन विभाग को दे दी है।