फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली होते हुए बिहार पहुंची भाबर से लापता हुई किशोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई दोनों किशोरियां जल्द ही सकुशल घर लौट आएंगी। कोटद्वार पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई है। दोनों किशोरियां कोटद्वार से दिल्ली होते हुए बिहार पहुंच गई थीं। दिल्ली रेलवे स्टेशन से की गई एक फोन काल से कोटद्वार पुलिस ने किशोरियों की लोकशन पता कर ली। अगले दो-तीन दिन में दोनों किशोरियों को लेकर पुलिस कोटद्वार पहुंचकर मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

गत 21 जून की शाम भाबर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां घर से लापता हो गई थीं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उन्हें तलाश ही रही थी कि सोशल मीडिया पर उनके साथ अनहोनी की खबरों से पुलिस परेशान हो गई। चौकी इंचार्ज विवेक राठी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल से लेकर एएसपी डा. हरीश वर्मा तक पूरी पुलिस फोर्स ने उनकी बरामदगी के लिए अभियान चलाया। सघन जांच में यह बात सामने आई कि लापता में से एक किशोरी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से किसी के मोबाइल से सहेली के यहां फोन किया था। फोन पर बात तो नहीं हुई, लेकिन पुलिस के हाथ दिल्ली का वह नंबर लग गया, जिससे काल हुई थी। पुलिस ने उससे बात कर उसे गुमशुदा किशोरियों के फोटो भेजे तो इसकी तस्दीक हो गई। चौकी इंचार्ज विवेक राठी की अगुुवाई में बिहार पहुंची टीम जल्द ही उन्हें लेकर कोटद्वार पहुंचने वाली है। दोनों किशोरियां सकुशल हैं। बेटियों की सकुशलता की खबर से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें