कोटद्वार। यात्रा सीजन में ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर से पीआरडी जवानों ने बुधवार को कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे उनका कोटद्वार तहसील में लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन जारी रहेगा।
प्रांतीय रक्षक दल कल्याण संगठन के दुगड्डा इकाई के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा सीजन में ड्यूटी लगाने की मांग है, जिसके लिए वे एक मई से आंदोलन की राह पर है। कहा कि मंगलवार को उनके संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भेंट करने पौड़ी गया था, वहां भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। कहा कि सरकार हर साल पीआरडी जवानों को यात्रा सीजन में तैनात करती थी, जिससे उन्हें ड्यूटी के हिसाब से मानदेय मिल जाता था। प्रदर्शनकारियों में संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, तेज सिंह, रोहित कुमार, ध्यान सिंह, मनोज कुमार, मून्नू सिंह, शहजाद, भगवत प्रसाद, विजय कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।