कोटद्वार। क्रेडिल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराया। उन्होंने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
निंबूचौड़ स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव का प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों के विकास के लिए वार्षिकोत्सव को जरूरी बताया। कहा कि इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से की गई। यूकेजी के छात्रों ने ओम साईं राम... गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा पांचवीं और छठी की छात्राओं ने राजस्थानी घूमर डांस की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। नन्हे मुन्हेें बच्चों ने छुट्टी हमको मिलती कम..., जंगली बच्चों...की मनमोहक प्रस्तुति दी। चैता की चैत्वाली... और गिद्दा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। बच्चों ने वंदे मातरम और स्वराष्ट्र भारत की प्रस्तुति से दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भरा, वहीं ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर सबको हैरत में डाला।
इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक रेणुका गुसाईं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, कर्नल (सेनि.) बीएस गुसाईं, लता बिष्ट, राकेश अंतवाल, राजीव गुसाईं, आरपी ध्यानी, अजय सिंह, जेएस नेगी, विरेंद्र गुसाईं व एसपी थपलियाल के अलावा विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक मौजदू थे।
-फोटो