कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने फूलों की होली खेली। एक दूसरे पर गुलाल लगाया और होली के फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया।
बीईएल रोड स्थित आईएचएमएस प्रांगण में आयोजत होली मिलन कार्यक्रम का संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य विमल कुमार ने छात्रों को होली की विभिन्न विधाओं और त्योहार की महत्ता की जानकारी दी। इसके बाद संस्थान की ओर से फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने फूल की पंखडियों से जमकर होली खेली।
इसके बाद डीजे का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल लगाकर होली मनाई। होली के गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., रंग लायो से नंदलाल संग लायो भर पिचकारी.., होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.. आदि होली गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके।
इस अवसर पर संस्थान के एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर कर्नल (सेनि.) बीएस गुसाईं, डायरेक्टर अजय राज नेगी, उपप्रधानाचार्य टीके जोशी, हर्षपाल रावत, दिशा, अनुराग सेमवाल, मधुसूदन अधिकारी, सीनू ठाकुर, हेमंत सिंह, नवीन, मनोज, सुरेंद्र जगवाण, नूतन, प्रांजल व पंकज आदि मौजूद थे।
-फोटो