लैंसडौन। गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में कई संगठनों के लोगों ने गांधी चौक से तहसील परिसर तक विरोध जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सैनिकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति भेजा है।
कर्नल कुलदीप गुसाईं (रि.), कर्नल एसपीएस रावत (रि.), कर्नल वाईएस रावत (रि.) ने बताया कि देश की रक्षा के लिए अपना कर्त्तव्य निभाने वाले गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों के खिलाफ जम्मू कश्मीर सरकार ने प्राथमिकी दर्ज कराकर सेना का मनोबल तोड़ा है। सरकार की इस कार्रवाई से आतंकवादियों और पाक परस्त पत्थरबाजों के हौसले बुलंद हुए हैं। देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले सैनिकों का मनोबल तोड़ने की कोशिशें सफल हुई हैं। कहा कि यदि जम्मू सरकार ने देश के सम्मान की रक्षा कर रहे सैनिकों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया तो पूर्व सैनिक और नागरिक देश के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शनकारियों में ले. कर्नल चंद्रपाल पटवाल (रि.), पूर्व सूबेदार मेजर हरिदर्शन सिंह रावत, दिनेश रावत, राजेंद्र राना, भाजपा के महामंत्री दिगंबर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश ध्यानी, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
फोटो