फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा न करने वालों के काटे जाएंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सरचार्ज माफ करने की योजना लागू करने के बाद भी जलसंस्थान बकायेदारों से वसूली नहीं कर पा रहा है। विभाग को अब बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की मुनादी करवानी पड़ रही है। जलसंस्थान के नगर में करीब 25 हजार कनेक्शन हैं। इनमें करीब 80 प्रतिशत कनेक्शनधारकों पर विभाग का बकाया है। बकाया वसूलने के लिए विभाग की ओर से छह माह से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उपभोक्ताओं का सरचार्ज भी छोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी उपभोक्ता बकाया जमा करने को तैयार नहीं हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वीसी रमोला के मुताबिक बकाया जमा करवाने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। इसमें बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें