कोटद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून की ओर से गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें ओपन वर्ग की 5 किमी. की दौड़ में बालक वर्ग से रवि पंत और बालिका वर्ग से सृष्टि बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया।
क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। बालक ओपन वर्ग में रवि पंत ने प्रथम, प्रभु मेहतो ने द्वितीय, सुशील कुमार ने तृतीय और बालिका वर्ग में सृष्टि ने प्रथम, निधि ने द्वितीय, शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 14 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिका वर्ग की 3 किमी दौड़ में सुमित ने प्रथम, मनोज थापा ने द्वितीय, अभिषेक रावत ने तृतीय और बालिका वर्ग में प्रेरणा काला ने प्रथम, प्रगति सेमवाल ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानर्की, सुनील रावत, विक्रम रावत, वरुण भट्ट, महेंद्र रावत, मनोज नेगी, मान सिंह थापा, विनोद रावत, विक्रम रावत, महेंद्र सिंह, रावत मनोज नेगी, मान सिंह थापा, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।