फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने जीजीआईसी में की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने जीजीआईसी कोटद्वार में साफ-सफाई की। साथ ही बस्तियों में जाकर स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने चयनित बस्तियों में जाकर साफ-सफाई की और जीजीआईसी में स्वच्छता अभियान चलाकर उसका सुंदरीकरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. स्मिता बडोला, चंद्रप्रभा कंडवाल, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय ग्रामीण पालीटेक्निक थलनदी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनएसएस शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों द्वारा गांव की साफ-सफाई, एड्स जागरूकता रैली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण प्रदूषण में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर यशवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मुनीर आलम, नरेंद्र सिंह भंडारी, प्रभाकर सिंह, अरविंद कुमार व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें