फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर के बाहर फेंके जहर के कट्टे, आधा दर्जन पशुओं के मरने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के पटेल मार्ग स्थित एक कूड़ाघर के पास कीटनाशक खाने से हुई आधा दर्जन मवेशियों की मौत से हड़कंप मचा है। मंगलवार को तीन पशुओं की मौत के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने जहर के कट्टे और बिखरे पड़े पैकेटों को वहां से हटाकर ट्रंचिंग ग्राउंड में फिंकवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कूड़ाघर के पास कचरा खाने के लिए गए सुअर और एक सांड ने तड़फते हुए दम तोड़ दिया। लोगों ने जब नजदीक जाकर इसकी पड़ताल की तो दो कट्टों में कूड़े के पास पैकेटों में फेंके गए फोरोटॉक्स-10 जी नाम के कीटनाशक (जहर) के खुले हुए पैकेटों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कूड़े के ढेर में मुंह मार रहे जानवरों को वहां से भगाया, लेकिन तब तक एक और पशु ने दम तोड़ दिया। आसपास के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पशुओं के मरने का सिलसिला एक सप्ताह से जारी है, लेकिन इसकी वजह आज ही समझ में आया। अब तक करीब आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। दस दिनों से कूड़ाघर की सफाई न होने पर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, विहिप के जिला सेवा प्रमुख सुमित सिंघल, निवर्तमान सभासद ज्योति चौधरी व महेश कुकरेती ने नगर निगम को जानवरों की मौत का जिम्मेदार बताया। विहिप ने इस प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कूड़ाघर के पास से कीटनाशक और केमिकल हटाकर ट्रंचिंग ग्राउंड में डलवा दिया गया है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें