फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमका बिजोरिया की छैला..गीत पर झूमी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। नयारघाटी पंचायत महोत्सव का चौथा दिन पारंपरिक लोकनृत्य प्रतियोगिता के नाम रहा। महोत्सव में महिला मंगल दलों ने गढ़वाली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। महिला मंगल दलों ने थड़िया, चौफला, झुमैला नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नयारघाटी पंचायत महोत्सव में ऋतुओं, मांगलिक अवसरों और त्योहारों पर आधारित पारंपरिक लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पौड़ी महिला मंगल दल द्वारा प्रस्तुत जागर नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। चौफला नृत्य श्रेणी में झमका बिजोरिया की छैला... बैखो मा बैख कु ह्वालु... और माधोसिंह को दर्शकों ने जमकर सराहा। थड़िया नृत्य श्रेणी में रणी हाट न जाना गजे सिंह.. और सैरा की मिंडौली... गीत पर किए गए नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर समाजिक सरोकारों के लिए जगदंबा डंगवाल, सुनील डंडरियाल और विपिन नेगी को नयारघाटी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूरण जैरवाण, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विपिन कैंथोला, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, चंद्रकला आर्या, जयदीप नेगी, संजय मिश्रा, इंदु जुयाल, नरेश सुंदरियाल, मनीष खुगशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें