फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलाया नहीं जा सकता भारत-पाक युद्ध के वीरों का बलिदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला सैनिक कल्याण लैंसडौन की ओर से 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युद्ध के 10 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार तहसील के सभागार में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश भारत-पाकिस्तान युद्ध के जाबांजों की वीरता और बलिदान को भूल नहीं पाया है। जाबांज सैनिकों की ओर से भारत की सीमाओं पर रात दिन चौकसी बरते जाने के कारण आज पूरा देश सुरक्षित है। 1971 के युद्ध में सैनिकों ने वीरता का जो परिचय दिया उसे देश भुला नहीं पाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम ने शहीद बुद्धि बल्लभ की पत्नी राजेश्वरी देवी, शहीद गबर सिंह की पत्नी गंगोत्री देवी, शहीद उमानंद की पत्नी विमला देवी, शहीद महिपाल सिंह की पत्नी लीला देवी, शहीद बचन सिंह की पत्नी चंदो देवी, शहीद ब्रह्मानंद की पत्नी आनंदी देवी, शहीद अव्वल सिंह की पत्नी चंदो देवी, शहीद मंगल सिंह की पत्नी यशोदा देवी, शहीद जशवंत सिंह की पत्नी सुशीला देवी को फूल माला, शॉल और स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण के सहायक अधिकारी सीपी धूलिया, कर्नल (सेनि.) बीएस गुसाईं, ले. कर्नल (सेनि) बुद्धि बल्लभ ध्यानी, मेजर (सेनि) महाबीर सिंह नेेगी, तहसीलदार सीएस रावत, शिव सिंह, आरपी थपलियाल, तीरथ सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

- फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें