फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में 11 से असहयोग आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका को भंग कर नगर निगम की अधिसूचना जारी करने से भड़के कोटद्वार भाबर के 73 गांवों के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ 11 से असहयोग आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। नगर निगम की अधिसूचना को संघर्ष समिति ने जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने 27 नवंबर को कोटद्वार आगमन पर संघर्ष समिति के सदस्यों को जनसुनवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन जनसुनवाई के बिना ही नगर निगम की अधिसूचना जारी कर कोटद्वार भाबर की जनता के साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने 11 दिसंबर से भाबर क्षेत्र की सभी पटवारी चौकियों में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया। कहा गया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल करेगा।
पदमपुर के प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी, प्रवेंद्र सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, विजय ध्यानी, राजाराम अंथवाल, अंजू पुंडीर, प्रवेश चंद्र नवानी, आनंद बल्लभ घिल्डियाल, हरीश घिल्डियाल, गजेंद्र तिवारी, जयप्रकाश सिलमाना, ओमप्रकाश, सुरेश रावत समेत कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर निगम के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। कहा कि नगर निगम प्रकरण पर भाजपा सरकार की हठधर्मिता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। भाजपा ने कोटद्वार भाबर के 73 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने का फैसला भूमाफिया और प्रापर्टी डीलरों के दबाव में किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमाफिया ग्राम पंचायतों के विरोध के चलते बोक्सा जनजाति, अनुसूचित जनजाति और सरकारी जमीन को खुदबुर्द नहीं कर पा रहे थे। नगर निगम बनाने के पीछे विकास की मंशा और जनता की चिंता नहीं, बल्कि भाबर की जमीन को खुर्द-बुर्द करने का षड्यंत्र है।
फोटो समाचार

फोटो
अधिसूचना जारी होने पर भाजपाई खुश
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार।
नगर निगम कोटद्वार की अधिसूचना जारी होने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। निगम की अधिसूचना जारी करने पर कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि विपक्ष कई प्रकार की भ्रांतियां जनता के बीच फैला रहा है जो गलत है। गाजियाबाद, दिल्ली और देहरादून समेत अन्य स्थानों पर जहां भी नगर निगम हैं वहां कृषि भूमि पर कोई टैक्स नहीं है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, अमीर अहमद कादरी, ग्राम प्रधान काशीरामपुर सुनीता देवी, विवेक अग्रवाल, विनय भाटिया, पंकज भाटिया, शशिबाला केष्टवाल, विपिन कोटवाल, हरीश नेगी, सुबोध नेगी, विकास माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें