किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में आयोजित सीबीएसई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। एवीएन हल्दूखाता और बाल भारती स्कूल ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एवीएन हल्दूखाता ने नवयुग पब्लिक स्कूल को 52 रन से, बलूनी स्कूल ने टीसीजी को 10 रन से हराया। वहीं, आरपी पब्लिक स्कूल ने डेफोडिल्स को 24 रन से और बाल भारती ने डेफोडिल्स को 34 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एवीएन हल्दूखाता ने बलूनी पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बाल भारती ने आरपी पब्लिक स्कूल को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को एवीएन हल्दूखाता और बाल भारती स्कूल की टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश बौराई, अनुराधा शर्मा, आशा भट्ट, वीरेंद्र देवरानी मौजूद रहे।