फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन महोत्सव में बिखरेंगे लोक संस्कृति के विविध रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन महोत्सव समिति की ओर से आयोजित होने वाले लैंसडौन महोत्सव ‘उल्लास’ के तहत सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसके तहत महोत्सव में लोक संस्कृति के अलावा खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रविवार को नरेंद्र क्लब में समिति के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए 10 समितियों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष नैैथानी ने बताया कि रंगांरग सांस्कृतिक संध्या 3 से 6 नवंबर तक नरेंद्र क्लब में होगी, जिसके तहत संस्कृति विभाग की टीमें देश और प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगी। स्कूली बच्चों के लिए लोकनृत्य लोकगीत और स्वागत गीत की अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी। आर्मी पब्लिक स्कूल द्वारा नेशनल यूनिटी डे 31 अक्तूबर को अंतर विद्यालयी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आर्मी स्कूल में आयोजित होगी। केंद्रीय विद्यालय में एक नवंबर को अंतर विद्यालयी व्याख्यान प्रतियोगिता होगी। दो से 6 नवंबर तक बैडमिंटन व वॉलीबाल महिला पुरुष प्रतियोगिता होगी। कैरम और टेनिस की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। स्वर संस्था द्वारा महिलाओं के लिए मनोरंजक फनी गेम्स जीजीआईसी में आयोजित किए जाएंगे। तीन नवंबर को महिला मंगल दलों की उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित चौफला, थड़िया आदि नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा चित्रकला, फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें