फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह नदी में पनपेगी भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मत्स विभाग की ओर से जलाशयों के विकास योजना के अंतर्गत खोह नदी में मछलियों के बीजों के संचय को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने खोह नदी में भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछली के करीब ढाई लाख बीज डाले। रविवार को सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी के तट पर आयोजित कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में नदियों में हो रहे अवैध शिकार के चलते मछलियां लगभग समाप्त हो रही है, जिससे पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। नदियों में मछलियों की नियमित मौजूदगी बनाए रखने के लिए ढाई लाख मछलियों के बीज संचित किए गए। मत्स्य विभाग के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि खोह नदी में भारतीय मेजर कार्प की प्रजाति की मछली के लिए खोह नदी का वातावरण उपयुक्त है। आने वाले समय में मत्स्य विभाग द्वारा कोल्हू नदी और कण्वाश्रम स्थित मालिनी नदी में भी मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए बीजों को संचित किया जाएगा। इस मौके पर उद्यान विशेषज्ञ डा. रजनीश सिंह, फिसरी विभाग के अभिषेक मिश्रा, पुरुषोत्तम गुंसाई, दिगंबर रावत, गणेश नेगी, दीपू पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें