फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का सहयोग करेंगे स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। खसरा और रुबेला से बचाव के लिए चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए 30 अक्तूबर से 30 नवंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ-साथ एनएसएस के स्वयंसेवी घर-घर गांव-गांव जाकर बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे और उन्हें खसरा और रुबेला संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे। जागरूकता अभियान में गढ़वाल मंडल के 320 माध्यमिक विद्यालयों के बाइस हजार स्वयंसेवी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें