कोेटद्वार। आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लॉक की आशा कार्यकत्रियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
सोमवार को यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने सरकार पर आशाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि आशा कार्यकत्री मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन कर रहीं हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही हैै। पूर्व में किए गए आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, भोजन माताओं के साथ आशा कार्यकत्रियों को भी बोनस देने की घोषणा की थी। अन्य विभागों में तो बोनस बंट गया, लेकिन उन्हें आज तक बोनस नहीं दिया गया।
इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, मीना रावत, भागीरथी देवी, सुमित्रा भट्ट, विजय लक्ष्मी देवी, उषा देवी, पूनम डोभाल, नीलम चतुर्वेदी, सोनी कंडारी, प्रभा, रोशनी, कलावती, ऊषा चौहान, संगीता रावत, राखी रावत, लक्ष्मी गुसाईं, संजू नेगी, आशा रावत, सुमित्रा पंत और कल्पना काला मौजूद थे।