फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के मेन गेट, गैलरी और शौचालयों के बार सीसीटीवी लगाएं: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हरियाणा के गुरुग्राम में रियान इंटरनेशनल स्कूल में मासूम की हत्या की घटना के बाद यहां विभाग और प्रशासन की नींद टूटी है। प्रशासन ने हर स्कूल को अपने मेन गेट, गैलरियों और शौचालयों के बाहर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने और रोजाना उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल में कार्यरत हर कर्मचारी और स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन भी जरूरी है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी पर अमल न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश तिवारी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कोटद्वार शहर और भाबर के करीब 110 निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक ली। उन्हें गुरुग्राम हरियाणा के एक स्कूल में मासूम की हत्या की घटना के बाद शासन की ओर से जारी एडवाइजरी के बारे में बताया गया। कहा गया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए स्कूल प्रशासक समय रहते उचित कदम उठा लें, हर स्कूल में गैलरी, मेन गेट और शौचालयों के बाहर जल्द से जल्द में सीसीटीवी कैमरे लगा लें। हर विद्यालय में छात्रों के लिए शिकायत पेटिका लगाने, बच्चों के शौचालयों में शैक्षणिक और गैरशैक्षणिक स्टाफ की आवाजाही पूरी तरह से निषिद्ध करने, शौचालयों की सफाई के दौरान कर्मचारियों पर नजर रखने बालक और बालिकाओं के शौचालय अलग-अलग होने, स्कूल बसों के चालक और परिचालकों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश जारी किए गए।
प्राइवेट स्कूलों को अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन का गठन करने और हर माह इसकी एक बैठक अनिवार्य रुप से कर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर चर्चा कराने को कहा गया है। बैठक में उपखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रशासनिक अधिकारी आलोक रावत, आरटीई के समन्वयक और ब्लाक रिसोर्स पर्सन धर्मेंद्र सिंह नेगी समेत सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें