फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों पर भड़का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर न होने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भड़का हुआ है। सोमवार को कोटद्वार और जिले के कई क्षेत्रों में संयुक्त परिषद ने गेट मीटिंग कर कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के निराकरण की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि परिषद कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव तथा वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष से वार्ता कर चुका है। कई दौर की बैठकों के बाद भी सरकार इस दिशा में संवेदनशील नहीं लग रही है। वेतन विसंगतियों को लेकर समिति द्वारा शासन को सौंपी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि कई विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का निराकरण नहीं हुआ है। जिसके खिलाफ 25 सितंबर को परिषद से जुड़े कर्मचारी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और चार अक्तूबर को देहरादून में परेड ग्राउंड में महारैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में परिषद के जिला महामंत्री सरदार नरेश सिंह, सतपाल सिंह, रमेश कठैत, अरूण मलिक, ओमपाल सिंह, सुधीर कुमार, धवल सिंह, राजेंद्र वर्मा, कृष्णपाल सिंह, सीताराम शर्मा, प्रेमचंद्र, मेहरबान सिंह नेगी, भारत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें