फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी: अनिल बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने कोटद्वार के राजकीय बालिका इंटर कालेज के मतदान केंद्र में मतदान किया। बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे सांसद अनिल बलूूनी समर्थकों के साथ कोटद्वार के जीजीआईसी मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बूथ संख्या 59 में अपना वोट डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद बलूनी ने कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिस प्रकार पोलिंग बूथ पर लोग उमड़ रहे हैं, उससे भारी मतों से मोदी सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पिछले पांच साल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की चहुंमुखी विकास हुआ है। यही कारण है कि मोदी सरकार से लोग संतुष्ट होकर उनको एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि भोग विलास का जीवन बिताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के पद की गरिमा की जानकारी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें