फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
water - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल बाजार और ग्राम पंचायत कांडाखाल में पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कांडाखाल क्षेत्र के लिए सरकार ने खड़ासू गदेरे से पेयजल योजना बनाई है, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते योजना में पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल किल्लत से सैकड़ों लोग परेशान हैं। ग्रामीण जलसंस्थान के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके कारण ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
स्थानीय लोग मदन कंडवाल, हरीश चंद्र कंडवाल, मिक्की कंडवाल, आयुष कंडवाल व मुन्नी देवी ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच दिन से कांडाखाल गांव और बाजार में नल सूूूखे हुए हैं। कांडाखाल बाजार में विभाग ने एक हैंडपंप लगाया है, लेकिन उसमें दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर किसी प्रकार काम चला रहे हैं। उन्होंने चेताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुुचारु नहीं होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि उन्हें कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी नहीं है। मौका मुआयना कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें