फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने लिया सनेह पट्टी के काश्तकारों की फसलों के नुकसान का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सनेह क्षेत्र के अंतर्गत हाथियों द्वारा काश्तकारों की खड़ी फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से हाथी को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कुंभीचौड़ के पार्षद अनिल रावत ने सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़, लालपानी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने हाथियों द्वारा काश्तकारों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि नगर निगम के कुंभीचौड, लालपानी, झंडीचौड़, सिगड्डी, मवाकोट, ध्रुवपुर, कलालघाटी सहित विभिन्न वार्डों में हाथी समेत अन्य जंगली जानवरों का आतंक व्याप्त है, लेकिन वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को आबादी की तरफ आने से रोके जाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने और काश्तकारों उचित मुआवजा देने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर पार्षद कुलदीप काम्बोज, सोनिया नेगी, भमेन्द्र पंवार, दान सिंह रावत, मोहन सिंह पुंडीर, अमर सिंह, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें