कोटद्वार/लैंसडौन। भारतीय वायु सेना द्वारा पाक समर्थित आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए विभिन्न संगठनों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय वायुसेना जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए।
मंगलवार को पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े पूर्व सैनिक हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए पूर्व सैनिक झंडाचौक पहुंचे। झंडाचौक में आतिशबाजी कर वायु सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई गई और मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी ठिकानों में बमबारी कर भारत की मंशा को जाहिर कर दिया है कि यदि तुम छुपकर मारोगे तो हम घुसकर मारेंगे। इस मौके पर धीरेंद्र चौहान, गजेंद्र चौहान, आनंद बल्लभ घिल्डियाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, मनवर सिंह बिष्ट, दिवाकर लखेड़ा, बलवंत सिंह, प्रदीप बलूनी, उमानंद डबराल, मेहरबान सिंह रावत, मदनमोहन घिल्डियाल, प्रवीन पुरोहित व संजय तिवाड़ी आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारियों ने झंडाचौक में भारतीय वायुसेना द्वारा पाक समर्थित आतंकी ठिकानों पर हमले की सराहना करते हुए आतिशबाजी की। इस मौके पर लोगों ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय वायुसेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर संजीव भाटिया, आशु सतीजा, अंकित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गुलशन भाटिया, हर्ष भाटिया, दीपक भाटिया व अंकुर अग्रवाल आदि शामिल रहे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में वायु सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई गई। बैठक में सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, जीके बड़थ्वाल, लोकमणि पोखरियाल, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
लैंसडौन में वायु सेना की आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर लोगों ने आतिशबाजी के बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा कर सेना का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर संजय कन्नौजिया, मुकेश अग्रवाल, भुवनेश्वर खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, गोपीचंद्र अग्रवाल, सूर्यदेव शाह, अजेंद्र, अजय रावत, रोशन शाह व पूर्व प्रधान सतेश्वर बौंठियाल आदि मौजूद रहे।
-फोटो