फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव में बेडू पाको बारो मासा... पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
political - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन लोक गायिका खुशी जोशी और साथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को कण्वाश्रम वसंतोत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कण्वाश्रम महोत्सव के चौथे दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक कण्वाश्रम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 आइकानिक स्थलों में शामिल कर कण्वाश्रम के विकास के रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुशी जोशी, ऊषा भट्ट और सौरभ मैठाणी ने छबीलो गढ़वाल, रंगीलो कुमाऊं, हाय ककड़ी छिल मा, मेरा देवरा मोहना, बेडू पाको बारो मासा, मेरा बाजूरंगा, सतपुली का सैंणा, ब्योली ज्वान ह्वैगे, घमघमा घम घुड़की बाजे आदि लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं, वहीं राजकीय डिग्री कालेज कोटद्वार भाबर के छात्रों की ओर से प्रस्तुत अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ।
खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में नजीबाबाद ए ने लालवाला क्लब को 25-21, 25-20 और 15-12 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। कण्वाश्रम वसंतोत्सव समिति की ओर से मनोज नेगी और चांद मौला बख्श (समाजसेवा), भाष्कर द्विवेदी (स्वच्छता), विनोद पंत (खेलकूद), शशि भूषण अमोली (शिक्षा और समाज सेवा), रश्मि सेमवाल, प्रियांशु नेगी, सौरभ रावत और संदीप रावत को नेशनल में प्रतिभाग करने के लिए कण्व सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष मंजुल डबराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, मेला संयोजक वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें