फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका महोत्सव में छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद और शिक्षा विभाग की ओर से जीआईसी चेलूसैंण में आयोजित ब्लाक स्तरीय बालिका महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।
विद्यालय परिसर में आयोजित द्वारीखाल ब्लाक के बालिका महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि लोक गायिका सुमित्रा रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुमित्रा रावत ने कहा कि बालिकाएं देश और समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूता फैलाने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्राओं की सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुल ने प्रथम, चेलूसैंण ने द्वितीय, जीआईसी सिलोगी ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के अवैध व्यापार विषय पर भाषण प्रतियोगिता में तनु, , आरती, अंशिका, संजू, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रेप्सा, प्रिया नेगी, कशिश नेगी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तनु नेगी, शीतल नैथानी और नीलम रावत ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल राजेंद्र सिंह तोमर, प्रधानाचार्य केके डोबरियाल, सुनीता मधवाल, डा. अभिलाष धारीवाल, मंजू रावत, जेष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवींद्र सिंह रावत, सुखदेव सिंह राणा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डा. पदमेश बुडाकोटी ने किया।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें