फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीईएल रोड पर सोमवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर रिखणीखाल मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे आकस्मिक सेवा वाहन 108 से यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम टांडा निवासी राजकुमार (50) पुत्र गामा को गंभीर हालत में यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार राजमिस्त्री का काम करता है। इन दिनों वह खूनीबड़ में काम कर रहा है। शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में बीईएल के समीप बाइक के आगे जंगली सुअर आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत दर्थीखाल निवासी मनोज कुमार (39) पुत्र नंदन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें आकस्मिक सेवा वाहन 108 से यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें