फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने गोशाला तोड़कर गाय को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत खेड़ा मल्ला के उपग्राम दुबड़ा में सुरजी देवी पत्नी दीपक सिंह की गोशाला की छत को तोड़कर जंगली भालू ने अंदर बंधी हुई गाय को एक किमी. दूर ले जाकर मार डाला। इससे पहले 12 दिसंबर को भी ग्राम दुबड़ा के ही उत्तम सिंह की एक गाय को जंगली भालू ने गोशाला के अंदर ही मार डाला गया था। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि भालू द्वारा गाय को मारने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें